फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत

Mon, 09 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रामनगर व रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र मेें हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में एक व्यक्ति अपनी आंखें दान करने के लिए पंजीकरण करा चुका था। 
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र में कटियारा गांव निवासी रामनरायण(62) साइकिल से सोमवार दोपहर रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी गांव से कुछ दूर पर ही सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में रामनरायण गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


मृतक रामनरायण भाकियू कार्यकर्ता था। उसने अपनी आंखों को दान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण करा रखा था। हादसा करने वाली मैजिक को पुलिस ने पकड़ा है जबकि उसका चालक फरार हो गया है।

दूसरा सड़क हादसा कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में हुआ। यहां पर साइकिल से जा रहे रामनरेश (60) निवासी ग्राम शोभापुर मजरे मुरारपुर को सोमवार दोपहर हाईवे पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाले बाइक सवार का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। कोतवाल जेएल सोनकर का कहना है कि हादसा करने वाले बाइक सवार का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें