फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल जा रही युवती के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल जा रही युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल जा रही दलित युवती के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती किसी तरह अपने ननिहाल पहुंची और घटना की जानकारी अपने मामा को दी।


मामा ने जैतपुर थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्घ केस दर्ज करने के साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।


जैतपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती के मामा ने बताया कि गत 14 मई को भांजी उसके घर आ रही थी। वह गांव के पास पहुंची थी तभी सुनसान होने के चलते एक युवक ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीटने की धमकी देते हुए उसे सड़क से कुछ दूर स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।


किसी तरह वह युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी। छानबीन की गई तो पता चला कि आरोपी दीपक उर्फ दीपू निवासी ग्राम अमदही, थाना जैतपुर था। इसके बाद युवती के मामा ने थाने में घटना की तहरीर दी।


पुलिस ने मामले में मामा की तहरीर पर आरोपी दीपक के विरुद्घ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज कर लिया।


साथ ही मामला दलित युवती से जुड़ा होने के चलते आरोपी पर एससी-एसटी की धारा भी लगाई गई है।


एसओ दयाशंकर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें