फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत केशवपुर गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के कुल आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। केशवपुर गांव निवासी राजदेव व लालजी के बीच लंबे समय एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। रविवार सुबह एक बार फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि संबंधित भूमि पर लालजी पक्ष के लोग कब्जा कर रहे थे। जब दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। स्थानीय लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के राजदेव सिंह, शिवम, प्रमिला, सुमन, खुशबू व पूजा तथा दूसरे पक्ष के लालजी व शुभम को चोटें आईं।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें