फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रियों ने की चेन पुलिंग, एल्गिन ब्रिज पर सवा घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघराघाट (बहराइच)। गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड पर कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन एल्गिन ब्रिज पुल पर ही खड़ी रही। प्रेशर बनने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस दौरान आठ ट्रेनें रूट पर खड़ी रहीं। कुछ ट्रेन तीन घंटे देर से रवाना हुईं।
विज्ञापन

गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड पर कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15707 शनिवार रात आठ बजे घाघराघाट रेलवे स्टेशन से गुजरते हुए एल्गिन ब्रिज पर पहुंची। यहां पर कुछ अज्ञात यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। जिससे एल्गिन ब्रिज पर ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घाघरा नदी के बीच पुल पर ट्रेन खड़ी होने से यात्री घंटो परेशान रहे। सूचना पाकर रेलवे पुलिस और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सवा घंटे तक ट्रेन ब्रिज पर ही खड़ी रही। इंजन में प्रेशर बनने के बाद तकनीकी खामी को दूर करते हुए ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इस संबंध में जन सूचना अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अप लाइन पर पुल के बीचो-बीच ट्रेन की खड़ी होने की जानकारी मिली है। जांच कराई गई तो चेन पुलिंग का मामला सामने आया है। यात्रियों की पहचान होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
गोरखपुर-लखनऊ प्रखंड पर घाघराघाट एल्गिन ब्रिज पर अप पटरी पर ट्रेन खड़ी होने से अमरपाली एक्सप्रेस 12555, गोरखधाम एक्सप्रेस 126565, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 15707, 19038 बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन तथा पैसेंजर ट्रेन 55031 समेत बीसीएन मालगाड़ी ट्रेनें प्रभावित रहीं। इन ट्रेनों पर यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें