फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध समेत पांच को सांप ने डसा, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध समेत पांच लोग सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध समेत पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत तिलहरा गांव निवासिनी संगीता (35) शनिवार सुबह सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासिनी प्रमिला (40) शुक्रवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, भीटी थाना अंतर्गत करमपुर गांव निवासी दुर्गेश (15) शनिवार सुबह खेत में सिंचाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मदारपुर गांव निवासी श्यामलाल (60) को शनिवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत ककरडिल्ला गांव निवासी जितेंद्र (14) को शनिवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें