दो इनामी बदमाशों की तलाश में पुलिस ने मारा छापा
महरुआ। ढाई-ढाई हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों की तलाश में महरुआ पुलिस ने रविवार रात छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को सफलता नहीं मिली। यह कार्रवाई वांछित अभियुक्त मुलायम यादव व अजय यादव की तलाश में की गई।
दोस्तपुर थानान्तर्गत ग्राम किशनागरपुर निवासी मुलायम यादव व अजय यादव के विरुद्ध कटेहरी ब्लॉक प्रमुख के घर हुई एक युवक की हत्या की घटना के आरोपी हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध महरुआ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद भी दोनों को पुलिस पकड़ नहीं सकी। इस बीच रविवार को पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इस बीच मिली एक सूचना पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।