करंट लगने से युवक झुलसा
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थानान्तर्गत बनगांव रोड निवासी राहुल (32) रविवार शाम घर बिजली उपकरण की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर बनी हुई है।