फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह का शिकार हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरान गिरोह का शिकार हुआ युवक
विज्ञापन

जलालपुर। थाना क्षेत्र के जलालपुर-बसखारी मार्ग स्थित गौसपुर ककरहिया गांव के निकट शुक्रवार पूर्वाह्न सड़क किनारे एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पाए जाने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया। माना जा रहा है कि युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब कुछ ग्रामीण गौसपुर ककरहिया गांव के निकट से गुजरे तो उन्हें सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा दिखाई दिया। इससे उनमें हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया। देर शाम तक उसे होश नहीं आ सका था। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि युवक के होश में आने के बाद ही जानकारी हो सकेगी कि वह कौन है और कहां का निवासी है तथा उसके साथ घटना किस प्रकार और कहां हुई। बताया कि तलाशी पर उसकी जेब से किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें