लंबगांव (टिहरी)। पुलिस ने रौणियां-पथियाणा गांव में स्थित नरसिंह मंदिर से चांदी के गहने और नकदी चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंदिर के पुजारी धमेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह 11 जुलाई को गांव से बाहर चले गए थे। 20 जुलाई को जब लौटे तो मंदिर से चांदी का छत्र, अंगूठी, मोती और 22 हजार रुपये गायब थे। पुजारी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। शुक्रवार को गांव पहुंची पुलिस ने संदेह होने पर महावीर प्रसाद डोभाल पुत्र स्व. ललिता प्रसाद की तलाशी ली तो उसके पास से नकदी बरामद हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक ने चांदी के गहने ऋषिकेश में बेचने की बात कबूल की है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो