फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को वैक्सीन समाप्त होने के चलते जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन का कार्य ठप होने के बाद शुक्रवार को फिर से टीकाकरण कार्य प्रारंभ हुआ। टीका लगवाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक जिला अस्पताल पहुंच गए। बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने से भीड़ बढ़ गई, जिससे दिन में कई बार कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं। लाइन में लगे कुछ नागरिक ऐसे भी दिखे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। इस पर कुछ नागरिकों ने कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल समेत कई सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन समाप्त हो गई थी। इससे टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ था। नतीजा यह रहा था कि टीका लगवाने के लिए पहुंचे नागरिकों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। इस बीच शासन से वैक्सीन की उपलब्धता के बाद शुक्रवार को फिर से टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया। टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों का सुबह से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अपराह्न तक जारी रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों के जिला अस्पताल पहुंचने से भीड़ बढ़ गई, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं रही। इतना ही नहीं, लाइन में लगे कुछ ऐसे भी नागरिक थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था।
इस पर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी भी जताई। जिला अस्पताल में मिले अभिषेक, राकेश व सुनील ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं पाया जा सकता है। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का वे पूरी तरह से पालन करें। टीका लगवाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें