फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी की परीक्षा में नकल का भंडाफोड़

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएनकेबी महाविद्यालय में छापेमारी के दौरान मौजूद डीएम व एसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर में आयोजित एलएलबी परीक्षा में शनिवार को बड़े पैमाने पर की जा रही संगठित नकल का भंडाफोड़ हुआ। अधिकारियों ने यहां से बड़ी मात्रा में गाइड, पर्ची व अन्य नकल सामग्री बरामद की। छापा मारने से महाविद्यालय में अफरातफरी मच गई। कई कक्ष निरीक्षक व कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। अधिकारियों के साथ आए पुलिस कर्मियों ने केंद्र व्यवस्थापक के अलावा 6 कक्ष निरीक्षकों को डीएम के निर्देश पर हिरासत में ले लिया। इन सभी को कोतवाली ले जाया गया। वहां इन सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। डीएम ने इस प्रकरण से अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ इन दिनों अवध विश्वविद्यालय के अधीन एलएलबी की परीक्षाएं भी चल रही हैं। शनिवार को अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा थी। इसमें बड़े पैमाने पर नकल कराए जाने की सूचना डीएम को मिली। इस पर डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ एसडीएम व सीओ सदर को साथ लेकर महाविद्यालय पहुंच गए। वहां बड़े पैमाने पर संगठित नकल होते देख अधिकारी सन्न रह गए। दरअसल अधिकारियों के पहुंचते ही महाविद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई।
कई कक्ष निरीक्षक व कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। एक जगह बड़ी मात्रा में गाइड व पर्ची बरामद हुईं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अधिकारियों के प्रवेश करते ही कक्षों से नकल सामग्री एकत्र कर वहां रख दी गई। छापे से परीक्षार्थियों में भी हड़कंप मच गया। वहां का नजारा देख डीएम व एसपी सन्न रह गए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तत्काल केंद्र व्यवस्थापक जयमंगल पांडेय व 6 अन्य कक्ष निरीक्षकों सूर्यप्रकाश उपाध्याय, जितेंद्रनाथ तिवारी, अरविंद चौबे, वैभव श्रीवास्तव, विजयशंकर मिश्र व चित्रांश श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया गया। इन सभी के विरुद्ध डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विशेष पर्यवेक्षक डॉ. अखिलेश्वर चौबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
दो कॉलेजों का है परीक्षा केंद्र
एलएलबी परीक्षा के लिए बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर को राजेश पाडेय कॉलेज ऑफ लॉ अकबरपुर अंबेडकरनगर व रामनयन वर्मा कॉलेज ऑफ लॉ सूरापुर सुल्तानपुर का केंद्र बनाया गया है। यहां शनिवार को कुल 333 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। चार कक्षों में आयोजित परीक्षा में कई तरह की गड़बड़ी भी अधिकारियों ने पकड़ी।
डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी
छापे के दौरान डीएम ने महाविद्यालय में नकल का माहौल देख कर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने छापे के बाद बताया कि सिटिंग प्लान भी दुरुस्त नहीं पाया गया। बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री भी पाई गई। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए केंद्र व्यवस्थापक व शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण से अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को अवगत करा दिया गया है। उनकी तरफ से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंबेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में छापेमारी के दौरान पकड़ी गई नकल सामग्री।- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें