फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडे़ं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय कन्नूपुर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा से ड्रॉप आउट नौनिहालों के साथ नए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। स्कूल चलो अभियान रैली का मुख्य उद्देश्य परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या को बढ़ाना है। इस पर सभी को मिलकर काम करना होगा। बाद में उन्हें विद्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने पर सभी को जोर देना होगा। शिक्षक टोली बनाकर गांव-गांव जाएं और अभिभावकों को शिक्षा की महत्ता बताएं। बीईओ केपी सिंह ने आह्वान किया कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने में शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बीडीओ अनुराग सिंह, सीडीपीओ राजेश कुमार यादव, लेखाधिकारी विक्रम सिंह ने भी शिक्षा की महत्ता के बारे में प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में टीएलएम प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर जागरूक किया गया।
स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से अभिभावकों को नामांकन के लिए जागरूक किया गया। अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा प्रांजल, सोनप्रिया, आस्था, हिमांशु, निखिल, शरद, राहुल, करिश्मा, सूरज, सृष्टि, देवा, प्रिया, खुशी को सम्मानित किया गया। बाद में बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय कन्नूपुर से स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर श्वेता सिंह, राजेश यादव, अमरनाथ शर्मा, मित्रसेन वर्मा, किरण चौधरी, आशुतोष सिंह, पंकज, अखंड प्रताप सिंह, राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें