फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पटेलनगर तिराहे पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी (संवाद) - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने बुधवार को पटेलनगर तिराहे पर प्रदर्शन कर सरकार पर तानाशाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने बिना किसी एफआईआर के 60 घंटे से हिरासत में रखकर अपनी मंशा को उजागर कर दिया। प्रदेश सरकार का यह रवैया संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। कांग्रेस पदाधिकारी हरगिज सरकार की इस मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ल के नेतृत्व में पटेलनगर तिराहे पर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लखीमपुर खीरी में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव को 60 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। कहा कि दबाव में ही उन्हें छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा। सरकार न सिर्फ किसानों पर काला कानून थोपने की साजिश रच रही है, बल्कि विरोध करने वालों की अब हत्या करने पर भी तुली है।
लखीमपुर खीरी कांड से समूचे देश की छवि धूमिल हुई है। कांग्रेस नेता गुलाम रसूल छोटू व सुखीलाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस तानाशाहीपूर्ण रवैय को कांग्रेस पदाधिकारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया तो, दूसरी तरफ आरोपी मंत्री व उसके बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, दुर्गा प्रसाद, दीपक वर्मा, संजय तिवारी, नंद कुमार गुप्त, वीपी गौतम, शोभनाथ कनौजिया व राजनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें