फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रत्याशियों के जरिए कांग्रेस चुनाव में उलटफेर की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी जिले में महिला प्रत्याशियों पर बड़ा दांव लगा सकती है। पांच में से तीन सीट महिला प्रत्याशियों के खाते में जाने का अनुमान है। हालांकि कम से कम दो सीट पर महिला प्रत्याशियों का उतारा जाना तय है। महिला प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर पार्टी का फोकस संबंधित सीटों पर ज्यादा रहेगा, इसे देेखते हुए लगभग प्रत्येक सीट पर पार्टी नेताओं ने अपने परिवार की महिलाओं की ओर से आवेदन करा रखा है। महिला कोटे से टिकट पाने को लेकर ही इस बार पार्टी में सर्वाधिक हलचल है। चर्चा तो यह भी है कि दूसरे दलों की भी कई महिला नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। टिकट कंफर्म होने पर दूसरे दलों की यह महिला नेता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भी मुकाबले को रोचक बनाने की तैयारी में है। यूं तो पिछले कई चुनाव से पार्टी का प्रदर्शन अत्यंत लचर रहा है, लेकिन इस बार लड़की हूं लड़ सकती हूं मुहिम के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर टिकट प्राप्त करने के लिए दावेदारों में होड़ है। प्रियंका ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा कर रखी है।
इसे देखते हुए कांग्रेस के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं का मानना है कि जिन सीटों पर महिलाओं को टिकट मिलेगा, वहां पार्टी ज्यादा फोकस करेगी। संसाधनों की भरमार भी उसी सीट पर होगी। इसके चलते ही पार्टी नेताओं ने अपनी-अपनी पत्नी के अलावा परिवार की अन्य महिला सदस्यों की तरफ से दावेदारी करा रखी है। अभी तक तय नहीं हो पाया है कि पार्टी किस सीट पर महिला उम्मीदवार उतारेगी। इतना तो तय है कि पांच में से दो सीट पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। संभावना यह भी है कि यदि पुरुष उम्मीदवार ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे तो तीन सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा जा सकता है। इसे देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पैरवी की बजाय सर्वे पर होगा फोकस
कांग्रेस के स्थानीय सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इस बार टिकट वितरण में पैरवी के बजाय सर्वे तथा अन्य मापदंडों को प्रमुखता दी है। यह भी देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वह कितना एक्टिव है। लड़की हूं लड़ सकती हूं को लेकर सक्रियता भी देखी जा रही है। पार्टी के प्रति समर्पण व कार्य को भी आधार माना जा रहा है। क्षेत्र में प्रत्याशी की छवि कैसी है और आम लोगों पर उसकी पकड़ कैसी है, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
कई दलों की महिला नेता हैं कतार में
कांग्रेस से टिकट हासिल करने के लिए कई दलों की महिला नेता संपर्क में हैं। इसमें सपा व भाजपा के नेता शामिल हैं। खबर यह है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार से इन महिला नेताओं की कई चक्र की वार्ता हो चुकी है। इनमें से किसी की मुलाकात अभी तक प्रियंका गांधी से नहीं हो पाई है। अकबरपुर, जलालपुर व कटेहरी से टिकट के लिए विपक्षी दलों की दो महिला नेताओं की पैरवी कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेताओं द्वारा की जा रही है।
पूरी मजबूती से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस जिले की सभी पांच सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी महिलाओं व योग्य उम्मीदवारों को टिकट में प्राथमिकता देगी। आम जनता अन्य दलों को मौका देकर परेशान हो चुके हैं। अब वे कांग्रेस की तरफ दोबारा देख रहे हैं। पार्टी चौंकाने वाले परिणाम देगी। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन

-अमित कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें