फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहें कालेज

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में एनसीसी छात्रा को सम्मानित करते कुलपति -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएनकेबीपीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इसका शुभारंभ अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति प्रो रवि शंकर ने किया। उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए कॉलेजों को स्वत: भी अपने स्तर से सतत प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता व संसाधन में सुधार लाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि छात्र छात्राओं को विषय वस्तु के साथ खेलकूद, तकनीकी शिक्षा व सामाजिक ज्ञान के बारे में भी जानकारी दी जाए। साथ ही महाविद्यालय का नैक मूल्यांकन भी कराया जाए ताकि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाया जा सके। इससे पहले प्राचार्या डॉ शुचिता पांडेय समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने मुख्य अतिथि को भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर स्वागत किया। पूर्व विधायक पवन पांडेय ने भी भविष्य में बेहतर सफलता के लिए छात्र छात्राओं को शुभकामना दी। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें