फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के जश्न में डूबा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को लेकर लोगों में उल्लास है। इसे लेकर शनिवार को ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों को जहां सजाया गया, वहीं बाजारों में चहुंओर तिरंगा व अन्य सामग्रियों से सजी दुकानों पर लोगोें की भीड़ जुटी रही। बच्चों व युवाओं ने बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंचकर तिरंगा व अन्य सामानों की खरीदारी की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परिसर में भी तैयारियां की गई हैं। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न सिर्फ यहां भव्य परेड होगी, बल्कि छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जहां ध्वजारोहण व गोष्ठी का आयोजन होगा, वहीं सुबह क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ रविवार को धूमधाम से मनाने के लिए जिले में शनिवार को ही युवाओं व नागरिकों में उत्साह का माहौल दिखा। बाजारों से लेकर सरकारी कार्यालयों व निजी प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। सरकारी कार्यालयों व प्रतिष्ठानों को भव्य ढंग से सजा दिया गया। कार्यालयों की साफ सफाई के साथ ध्वजारोहण की तैयारियां दिखीं। कलेक्ट्रेट में डीएम सैमुअल पॉल एन तो पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की गई हैं। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी तिरंगे को भव्य सलामी देंगे। सरकारी कार्यालयों के अलावा निजी कार्यालयों व स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां की गई हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम से रविवार को सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। डीएम प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाएंगे जो जिले के पूर्व निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस का उल्लास आम नागरिकों व बाजारों में देखने को मिला। जिला मुख्यालय पर 50 से अधिक दुकानें तिरंगा, हैट, टी-शर्ट आदि विशेष सामानों से सजी दिखीं। सामानों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक भी पहुंचे। सरकार की ओर से शनिवार को आंशिक कर्फ्यू खत्म कर दिए जाने के चलते दुकानदारों में भी उत्साह दिखा। बाजरों में सामानों की खरीदारी के लिए नागरिकों की भीड़ दिखी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए डीएम ने विशेष निर्देश जारी किया है। कहा कि कार्यक्रमों में गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक तरफ जहां आम नागरिक तैयारियां में जुटे नजर आए, वहीं पुलिस टीम भी पूरी तरह चौकस दिखी। क्षेत्र भ्रमण के साथ ही जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। प्रमुख बाजारों, चौराहों आदि पर पुलिस की संख्या भी बढ़ी दिखी। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि सभी सीओ व थानाध्यक्षों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें