फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साफ-सफाई व बेहतर व्यवस्था में सीएचसी भीटी अव्वल

Thu, 19 Sep 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के तहत जिले के पांच सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड से नवाजा गया। इसमें सीएचसी भीटी जिले में अव्वल स्थान पर रहा। संबंधित सीएचसी को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन दी जाएगी। हालांकि प्रदेश में जिले की सीएचसी कोई बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकीं। सूची में जिले की सीएचसी का 191वां स्थान है।
विज्ञापन

सीएचसी में बेहतर साफ-सफाई, दवाओं के रखरखाव, समेत अन्य कार्य के लिए कायाकल्प अवार्ड से पुरस्कृत किया जाता है। इसके लिए प्रदेश से स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी में पहुंचकर जायजा लेती है। व्यवस्थाओं को देखती है। इसके बाद रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को देती है। प्रदर्शन के आधार पर ही सीएचसी को प्रदेश में रैंकिंग दी जाती है। बीते दिनों भी प्रदेश स्तर की टीम ने जिले में पहुंचकर सभी नौ सीएचसी का निरीक्षण किया था।
जांच रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य निदेशालय ने जो सूची जारी की उसमें जिले की सीएचसी को कोई विशेष स्थान तो नहीं मिला, लेकिन जिले में पांच सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड से नवाजने को स्वीकृति प्रदान की गई जो सूची जारी की गई उसमें प्रथम स्थान सीएचसी भीटी को मिला। क्वालिटी एश्योरेंस कंसलटेंट अधिकारी डॉ रवि ने बताया कि 7657 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान मिला। सीएचसी भियांव को 7550 प्रतिशत, टांडा को 7470 प्रतिशत, जलालपुर को 7330 प्रतिशत व कटेहरी को 7257 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। सभी संबंधित सीएचसी को पुरस्कार के रूप में एक एक लाख रुपये दिए जाएंगे। मिलने वाली राशि का 75 प्रतिशत राशि अस्पताल में व्यवस्था को और भी बेहतर किए जाने पर खर्च किया जाएगा जबकि 25 प्रतिशत राशि कर्मचारियों को पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन



-
दो हेल्थ वेलनेस सेंटर का भी हुआ चयन

डॉ रवि ने बताया कि बीते दिनों केंद्र से नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम ने जिले में पहुंचकर सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर का जायजा लिया था। इसमें प्रथम चरण में दो हेल्थ वेलनेस सेंटर का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। इसमें हीड़ी पकड़िया व रसूलपुर बाकरगंज शामिल हैं। इन्हें पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को एक लाख 26 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।



बेहतर की जाएगी व्यवस्था

जिन सीएचसी को अवार्ड मिला है वह वहां के कर्मचारियों के बेहतर काम का नतीजा है। अस्पतालों की व्यवस्था और भी बेहतर की जाएगी। ऐसा करने से सभी सीएचसी को पुरस्कार दिलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

डॉ राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें