फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्सफेड अधिशाषी अभियंता पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हुई। इस दौरान खनन, त्वरित आर्थिक विकास निधि, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स योजना के अलावा जिले में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन इकाइयों के बारे में विस्तार से फीडबैक लिया गया। कार्य में लापरवाही व बैठकों से नदारद रहने के चलते पैक्सफेड के अधिशाषी अभियंता के विरुद्घ डीएम ने केस दर्ज कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा के दौरान अपूर्ण परियोजनाओं को 15 जनवरी से पहले पूर्ण कराते हुए जल्द से जल्द हैंडओवर कराए जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। कहा कि जो परियोजना पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द हैंडओवर किया जाए। समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पैक्सफेड वीरेंद्र चौरसिया अनुपस्थित पाए गए।
उन पर कार्य में शिथिलता का भी मामला पाया गया। डीएम ने कड़ी नाराजगी जतायी। निर्देश दिया कि उनके विरुद्घ केस दर्ज कराया जाए। त्वरित आर्थिक विकास एवं पूर्वांचल विकास निधि के कार्यों की स्थिति ठीक न पाए जाने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध पत्रालेख प्रस्तुत करने का निर्देश डीएसटीओ को दिया।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि 50 लाख एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन 16 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जल्द ही उन्हें हैंडओवर कराया जाएगा। डीएम ने समीक्षा में अपूर्ण परियोजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली।
समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपूर्ण परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए शीघ्रता से हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, अरुण कुमार शुक्ल व डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें