फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने वाले अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने मामला पंजीकृत किया है। हालांकि फरार अभियुक्त अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना बीते 20 नवंबर की है। बताया जाता है कि वांछित अभियुक्त अमर कुमार निवासी ग्राम मोहम्मद पुर साबुकपुर थाना हंसवर को हंसवर पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया था। उसे 20 नवंबर को न्यायालय में रिमांड हेतु पेश करना था।
विज्ञापन

न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभियुक्त को थाने में तैनात सिपाही विकास कुमार व पीआरडी जवान चंद्र प्रकाश की अभिरक्षा में उसे चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी बसखारी भेजा गया था। वहां सिपाही विकास कुमार ने अभियुक्त को पीआरडी जवान चंद्र प्रकाश के सुपुर्द कर लघुशंका करने चला गया। वापस आने पर पीआरडी जवान ने बताया कि अभियुक्त उसे धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन

बाद में अभियुक्त की कई स्थानों पर तलाशी की गई, लेकिन उसका सुराग नही लगा। इस बीच हंसवर पुलिस ने अभियुक्त अमर कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें