फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खाद लेेकर जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 18 Jan 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर में तेज रफ्तार कार ने खाद लेकर घर जा रहे वृद्ध को चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

ममरेजपुर निवासी श्रीराम (60) बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से सूरापुर बाजार गए थे। वहां से वे एक बोरी खाद लेकर वापस जा रहे थे। ममरेजपुर स्थित धागा मिल के सामने जब वे पहुंचे तभी वहां तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। बुजुर्ग को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीगंज एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें