फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सभा में गईं बसें, भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
अंबेडकरनगर रोडवेज पर बस न मिलने से भटकने को मजबूर यात्री। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोरखपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अकबरपुर बस स्टेशन की 32 बसों के चले जाने से अकबरपुर बस अड्डे पर यात्रियों को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। इस पर यात्रियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए परिवहन निगम की बसों को नहीं भेजना चाहिए। ऐसा होने से यात्रियों को मुश्किलें होती हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा थी। इसके लिए दो दिन पहले ही अकबरपुर बस स्टेशन से 32 बसें गोरखपुर के लिए रवाना हो गई थीं। नतीजा यह है कि बस स्टेशन में मात्र 24 बसें ही शेष रह गईं। इसके चलते मंगलवार को यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बनारस जाने के लिए फव्वारा तिराहे के निकट बस का इंतजार कर रहे रजा अब्बास ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए जनसभा में बसों को नहीं भेजना चाहिए। एक तरफ ट्रेन पर बगैर आरक्षण के यात्रा नहीं की जा सकती है, तो दूसरी तरफ जनसभा में बसों के चले जाने से आवागमन में मुश्किलें होती हैं।
यात्रियों के हित को देखते हुए ऐसा नहीं होना चाहिए। आजमगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार करने वाले राकेश कुमार ने कहा कि बसों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक है। उधर, एआरएम एसएन चौधरी ने बताया कि गोरखपुर जनपद बसें गई थीं। बुधवार तक बसों की वापसी हो जाएगी। जो बसें थीं, उनका शत-प्रतिशत संचालन किया गया। यात्रियों को कुछ मुश्किलें जरूर हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें