फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बसपा 21 तो सपा प्रत्याशी 22 अक्तूबर को करेंगे नामांकन

Sat, 19 Oct 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के निकट नामांकन के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में शनिवार को तीन नए पर्चे खरीदे गए। अब तक कुल सात दावेदारों ने 14 सेट में नामांकन पत्र खरीद लिए हैं। इस बीच खबर है कि बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा 21 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जबकि सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा 22 अक्तूबर को अपना पर्चा जमा करेंगी। इन सबके बीच सभी की निगाहें अब भी भाजपा की तरफ से पत्ता खोले जाने की तरफ टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में कटेहरी उपचुनाव के लिए 18 अक्तूबर से नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी शनिवार को कोई नामांकनपत्र जमा नहीं हुआ। शुक्रवार को जहां छह दावेदारों की तरफ से कुल 11 नामांकनपत्र खरीदे गए थे तो वहीं शनिवार को दो दावेदारों ने तीन पर्चे खरीदे। इनमें से एक बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा थे, जिन्होंने शुक्रवार को भी दो सेट में पर्चा खरीदा था।

अमित ने बसपा की तरफ से शनिवार को भी दो सेट में पर्चा हासिल किया। निर्दल दावेदार गोविंद कुमार ने एक सेट में नामांकनपत्र लिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के अत्यंत कड़े प्रबंध रहे। डीएम अविनाश सिंह ने सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल व एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त के साथ नामांकन की व्यवस्था का विधिवत जायजा लिया। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का पालन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कराया जाए। इसमें कोई कोरकसर नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू होगा नामांकन

उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। 21 अक्तूबर को बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा दो सेट में सामान्य ढंग से नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। मंडल कोऑर्डिनेटर अरविंद गौतम ने बताया कि 25 अक्तूबर को प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल व अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोबारा विधिवत नामांकनपत्र दाखिल होगा। उधर सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा 22 अक्तूबर को अपना नामांकनपत्र जमा करेंगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, लालजी वर्मा, राममूर्ति वर्मा, रामअचल राजभर व त्रिभुवनदत्त आदि मौजूद रहेंगे।



आज आएंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष

अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव की तैयारियों को गति प्रदान करने के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 20 अक्तूबर को यहां पहुंच रहे हैं। वे कटेहरी बाजार स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं संग चुनाव से जुड़ी समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कई तरह की रणनीति बनाकर चुनाव प्रचार को गति प्रदान की जाएगी। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने बताया कि बैठक में लोहियावाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। (संवाद)



भाजपा प्रत्याशी को लेकर अंतिम दौर में कवायद

अंबेडकरनगर। उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी की घोषणा न होने से भाजपा के दावेदारों में खलबली मची हुई है। उधर अन्य दलों के साथ ही आम लोगों के बीच भी यह उत्सुकता बनी हुई है कि पार्टी किस पर अपना दांव लगाती है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कटेहरी उपचुनाव को भाजपा ने पूरी गंभीरता से लिया है। यहां सपा व बसपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन भाजपा में माथापच्ची का दौर जारी है। एक तरफ जहां राज्य सरकार के एक मंत्री को मैदान में उतारने की संभावना टटोली जा रही है तो वहीं पूर्व सांसद रितेश पांडेय का का नाम और तेजी से आगे बढ़ा है। क्षत्रिय वर्ग से टिकट मिलने पर दौड़ में अजीत सिंह का नाम आगे है, क्योंकि पार्टी सूत्रों के अनुसार सभी नौ सीटों पर तीन-तीन नाम के जो पैनल सार्वजनिक हुए थे उसमें अजीत का भी नाम था। ब्राह्मण चेहरे में दोबार चुनाव लड़ चुके अवधेश द्विवेदी का भी नाम दौड़ में शामिल है। उनका भी नाम पैनल में सामने आया था। पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद के नाम की भी खूब चर्चा है। सवर्ण कोटे में सीट न जाने पर यह तय माना जा रहा कि पार्टी या तो पिछड़े वर्ग से जुड़े एक मौजूदा मंत्री को टिकट देगी या फिर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद के नाम पर ही मोहर लगेगी। टिकट की दौड़ में राष्ट्रीय परिषद सदस्य रहे रमाशंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिंटू सिंह, जिला महामंत्री देव पटेल भी दौड़ में शामिल हैं। इस बीच खबर है कि प्रत्याशी चयन को लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नाम भी लगभग तय हो गया है। किसी भी समय प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें