फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान खरीद में बरती जा रही मनमानी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नवीन मंडी परिषद के निकट धरना दिया। किसानों के साथ धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि धान की बिक्री करने के लिए काश्तकार परेशान हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसान अपनी उपज औने-पौने दाम पर आढ़तियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। चेतावनी दी कि जब तक किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीते दिन धान खरीद में मनमानी बरते जाने से नाराज किसानों ने नवीन मंडी परिषद के समक्ष प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अकबरपुर जौनपुर मार्ग जाम कर दिया था, बल्कि नवीन मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई थी। हालांकि बाद में एसडीएम व सीओ सदर के समझाने पर किसानों का आक्रोश शांत हो सका था।
इस बीच किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी परिषद के निकट धरना शुरू कर दिया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि धान बिक्री करने के लिए किसान परेशान हैं। कई-कई दिन तक धान लदे वाहन लेकर संबंधित क्रय केंद्र पर खड़े हुए हैं। ऑफलाइन व ऑनलाइन के फेर में किसानों की उपज की बिक्री नहीं हो पा रही है। रणजीत कुमार, विनोद, भागीरथी, गंगाराम, नन्हें कुमार, बसंतलाल, घनश्याम ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें