फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के पहले दिन हर ओर जश्न

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित पार्क में नववर्ष के मौके पर केक काटकर खुशी का इजहार करतीं युवतिय? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वर्ष 2021 को अलविदा कहने के साथ ही नववर्ष 2022 के स्वागत को लेकर शनिवार को पूरा जिला जश्न में डूब गया। युवक-युवतियों में नववर्ष के स्वागत को लेकर चहुंओर उल्लास दिखा। शुक्रवार दोपहर बाद से ही नववर्ष के स्वागत को लेकर जश्न का दौर शुरू हो गया, जो शनिवार शाम तक जारी रहा। शुक्रवार मध्यरात्रि को जहां युवाओं ने घरों में केक काटने के साथ जश्न मनाया, तो वहीं शनिवार को सुबह से ही नववर्ष की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। जगह-जगह केक काटकर नववर्ष की खुशियां मनाई गईं, तो युवक व युवतियों ने जश्न मनाने के साथ ही सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर उसे शेयर किया।
विज्ञापन

नववर्ष के स्वागत में शुक्रवार देर शाम से ही युवक व युवतियां जश्न में डूब गए थे। वे डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। ओमिक्रॉन के चलते रात 11 बजे से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगने से होटलों में तो समय से पहले ही सन्नाटा हो गया था, लेकिन घरों में युवक व युवतियों ने जमकर उल्लास मनाया। डीजे की धुन पर नृत्य करने के साथ ही छतों पर आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही सोशल मीडिया पर नववर्ष की शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। राजकीय उद्यान पार्क में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने पहुंचकर नववर्ष का उल्लास मनाया। एक-दूसरे को फूल देकर नववर्ष की बधाई दी। केक काटा गया, तो सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
मंदिरों में की विशेष पूजा-अर्चना
नववर्ष के स्वागत को लेकर शुक्रवार देर शाम से ही विशेष पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया, जो शनिवार को भी जारी रहा। पुराने तहसील तिराहे स्थित हनुमान मंदिर में अखंड पाठ की शुरुआत हुई, जो शनिवार को भी जारी रहा। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने जिला मुख्यालय से लेकर जिले के अन्य मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका। साथ ही ईश्वर से सुख व शांति की प्रार्थना की। जिला मुख्यालय स्थित मंदिरों में पहुंचे राजेश, अनुराग व जगदीश ने कहा कि उन्होंने पहले पूजा-अर्चना की। इसके बाद नववर्ष के जश्न में शामिल होने गए।
विज्ञापन

केक काटकर दी नववर्ष की बधाई
नववर्ष के जश्न में डूबे युवक व युवतियों ने एक-दूसरे से खुशियां बांटीं। एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उद्यान पार्क में परिवार व सहेलियों के साथ पहुंची गरिमा, सुमन, संध्या, रागिनी ने नववर्ष के स्वागत में केक काटकर खुशियां बंाटीं। एक-दूसरे को केक खिलाकर नववर्ष की बधाई दी। साथ ही भगवान से प्रार्थना भी की कि सभी के जीवन में नववर्ष पर खुशियां ही खुशियां ही रहें। परिवार के साथ पहुंचे आलोक व सत्यप्रकाश द्विवेदी ने भी केक काटकर नववर्ष की खुशियां बांटीं।
युवक-युवतियों ने खूब ली सेल्फी
नए वर्ष के जश्न के मौके पर युवक व युवतियों में सेल्फी लेने व उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की होड़ मची रही। अकबरपुर नगर स्थित राजकीय उद्यान पार्क में नववर्ष के जश्न में डूबे आदर्श, अभिषेक, रोहित ने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि बीते दिनों कोरोना संकट ने दर्द दिया था, उसे भुलाते हुए उन्होंने नववर्ष के स्वागत में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। साथ ही भगवान से प्रार्थना भी की कि देश व दुनिया को कोरोना से पूरी तरह से मुक्त कर दें। युवती गौरी, तान्या व सुरभि ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्होंने जश्न के दौरान उन्होंने जो सेल्फी ली थी, उसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस यादगार पल को वह खोना नहीं चाहतीं।
एक-दूसरे को फूल देकर दी बधाई
कोरोना संकट व ओमिक्रॉन को दरकिनार करते हुए शनिवार को युवाओं ने नए वर्ष पर जमकर खुशियां बांटीं। एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुक्रवार दोपहर से ही प्रारंभ हो गया था, जो शनिवार को भी जारी रहा। जिला मुख्यालय स्थित पार्क शनिवार को नववर्ष का जश्न मनाने का गवाह बना। युवाओं ने एक-दूसरे को फूल व बुके प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। अकबरपुर के रोलू ने अपनी पत्नी प्रिया को फूल देकर नववर्ष की शुभकामना दी। साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि उनके जीवन में फूल की खुशबू लगातार बरकरार रहे और खुशियां ही खुशियां रहें। इसके अलावा भी कई अन्य जोड़ों ने एक-दूसरे को फूल देकर नववर्ष की शुभकामना दी।

अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित पार्क में नववर्ष के मौके पर सेल्फी लेतीं महिलाएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें