बसखारी/आलापुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक विकास मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूथों का भ्रमण करने के साथ लाभार्थी अभियान के तहत तिलक लगाकर लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनता के हितों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। वहीं, आलापुर में भाजपा नेता दशरथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। साथ ही सरकार की योजनाएं बताईं।
लाभार्थी अभियान के तहत मंगलवार को नागरिकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बसखारी में भाजपा नेता विकास मोदनवाल ने टांडा विधानसभा क्षेत्र के बसखारी बूथ संख्या 210 पर पहुंचकर न सिर्फ भ्रमण किया वरन लाभार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि सरकार आम जनमानस के हितों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। इसके चलते तमाम योजनाएं क्रियान्वित कर जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदेेश में भाजपा की सरकार जब से बनी है, तब से कानून का राज स्थापित हुआ है। गरीब बेटियों की शादी आसानी से हो रही है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष रमेश रावत, गोपाल सोनी, मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा लालमन यादव, प्रदीप जायसवाल, पंकज गौड़, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।।
वहीं आलापुर में वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंगवा जोगीपुर सेक्टर के बूथ संख्या 161 पर पहुंचकर नागरिकों से संवाद स्थापित किया। साथ ही तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। इसका लाभ नागरिकों को बढ़-चढ़कर लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भगवान पांडेय, अनिल तिवारी, राजू तिवारी, विश्वनाथ यादव, राधेश्याम व रामदरस आदि मौजूद रहे।