फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने उल्लास से मनाया विश्व विरासत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विश्व विरासत दिवस उल्लास से मनाया। इस दौरान जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। नेताओं ने आम नागरिकों से स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। कहा कि सफाई का ध्यान रखने से बीमारियां दूर रहती हैं। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम नागरिकों से लगातार स्वच्छता अपनाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह आह्वान रंग भी दिखा रहा है। कई जगह सफाई कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया और भाजपा नेताओं ने उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के सिंहपुर शिव मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। नगर पंचायत जहांगीरगंज के अधिशासी अधिकारी मनोज सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजिका उपमा पांडेय, अमरेंद्रकांत सिंह, महेंद्र वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, भीटी के खजुरी मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने प्राचीन राम जानकी मंदिर रुदऊपुर, सुगौटी, में मंदिर की सफाई की। साथ ही नागरिकों को जागरूक भी किया गया। कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर मुहिम चला रही है। इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक विनय कुमार गुप्त, चंद्रभान वर्मा, मंशाराम गुप्त, जयप्रकाश धुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलापुर में विश्व विरासत दिवस के मौके पर रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहीद स्मारक में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। बाद में शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि करके सफाई कर्मियों को माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किए। मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कहा कि आम जनता की सहभागिता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। स्वच्छ भारत होने पर ही स्वस्थ भारत बन सकेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, अशोक गुप्ता, अरविंद उपाध्याय, अलगूराम मद्धेशिया, धर्मेंद्र गौतम व आयुष तिवारी आदि मौजूद रहे। सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत विश्व विरासत दिवस के मौके पर सफाई कर्मचारी संघ ने कटेहरी सीएचसी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य की अगुवाई में चले स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, राम प्रीति एवं मोहम्मद इसरार, अभिमन्यु अग्रहरि, विकास सिंह, श्याम कुमार मौर्य, दिनेश मौर्य, अवनीश पाठक, सुनील गुप्त व भोला सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें