फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें भिड़ीं, छात्र समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। एनएच 233 पर बुढ़नापुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल स्नातक छात्र ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। बाइक पर बैठे एक बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के कंदरियावां, थाना पवई निवासी राजीव कुमार (22) बुधवार को अपने दादा रामसेवक (65) के साथ बाइक से टांडा जा रहा था। एनएच 233 पर दोनों बसखारी थाना क्षेत्र के बुढ़नापुर के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रहे बसखारी थाना क्षेत्र के कटया गंजन निवासी कमलेश प्रजापति (28) की बाइक से भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में कमलेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं राजीव व रामसेवक गंभीर रूप में घायल हो गए। सूचना पर बसखारी पुलिस के साथ ही 108 नंबर एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। बसखारी पुलिस ने कमलेश के शव को कब्जे में ले लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजीव व रामसेवक को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में राजीव ने दम तोड़ दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके घायल दादा रामसेवक को भर्ती कर लिया गया। जानकारी मिलते ही राजीव के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि राजीव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक का छात्र था। बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें