फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई को 43 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच जिले में छह जुलाई को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। 43 केंद्रों पर दोनों पाली में होने वाली इस परीक्षा में 17 हजार से अधिक परीक्षार्थी हिस्सेदारी करेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने परीक्षा की शुचिता व पवित्रता को कायम बनाए रखने और इसमें किसी भी तरह की चूक न होने देने की सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 43 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली यह प्रवेश परीक्षा तीन तीन घंटे की दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें 17181 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी केन्द्रों पर केंद्राध्यक्ष , स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व सीसीटीवी कैमरा निगरानी में रहेंगे।
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रानिक्स गेजेट व उपकरण ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। निर्देश दिया कि सभी केंद्राध्यक्ष अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक दिन पहले पहुंचकर वहां अभ्यर्थियों के बैठने से लेकर स्वच्छता व सुरक्षा से जुड़े इंतजाम पूरी तरह परख कर चाक चौबंद बनाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष परीक्षा के संबंध में जारी हुई गाइडलाइन का पालन करेंगे। बैठक के दौरान परीक्षा के समय कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र खोलने में बरतने वाली सावधानी और पूरे परीक्षा संचालन की सीसीटीवी फुटेज लिए जाने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।
बैठक में मौजूद महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा नामित जिला को-आर्डिनेटर व बीएनकेबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य सुचिता पांडेय ने बताया कि परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए नामित सभी केंद्र अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें