फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिकूल समय में धैर्य से काम लें बेटियां

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करती पुलिस टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर थाने की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थलों पर मिली महिलाओं व बालिकाओं में साहस का भाव भरा। मनचलों को चेतावनी दी गई। कहा गया कि महिलाओं व बालिकाओं को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रतिकूल समय में अपने धैर्य को बनाये रखें। साथ ही पुलिस को सूचित करें, जिससे समय से मदद सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

जलालपुर थाने की एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को नगर स्थित पोस्ट ऑफिस के अलावा चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। महिलाओं व बालिकाओं की समस्याएं समय से निस्तारित हो सके, इसके लिए सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई है। यहां महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित होता है।
महिलाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि सभी लोग मजबूत बनें। किसी प्रतिकूल परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायें रखे तथा पुलिस को सूचित करें। कहा कि यदि छेड़छाड़ जैसी घटना को कोई अंजाम देे तो महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, डायल 112, 181 पर सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन

कहा कि सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई तय करेगी। महिलाओं व बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि कई बार समस्याओं को पुलिस से बताने में महिलाएं हिचकती हैं। इससे उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाता।
ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं पूरी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखें। इस दौरान चौराहों आदि पर बेवजह टहल रहे मनचलों से पूछताछ की गई। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई। मौके पर कांस्टेबल सोनम, संतोष कुमार, दीपशिखा व मंजू यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें