अंबेडकरनगर। एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर के एक शिक्षक ने वेतन निर्गत करने के नाम पर विभाग और स्कूल प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसका एक ऑडियो भी गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
आडियो में शिक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होकर उन्होंने बीती 8 मार्च को विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद से ही वेतन भुगतान के लिए लगातार दौड़ाया जा रहा है। शिक्षक ने ऑडियो में आरोप लगाया कि उनसे वेतन भुगतान के लिए सवा लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई।
विभागीय अधिकारियों, लिपिक और स्कूल प्रशासन से जुड़े लोगों का नाम लेकर शिक्षक ने ऑडियो में कहा कि सरकार एक तरफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है तो दूसरी तरफ उसके मातहत ही उगाही कर रहे हैं, उधर इस वायरल ऑडियो को लेकर प्रभारी डीआईओएस आनंदकर पांडेय ने बताया कि प्रकरण में निदेशालय से कुछ जानकारी मांगी गई है। जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है