अंबेडकरनगर। एसपी डॉ.कौस्तुभ ने दो निरीक्षक व 21 उपनिरीक्षक समेत 64 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उपनिरीक्षक श्रीकांत को मेडिकल काॅलेज चौकी का प्रभार मिला है। यहां तैनात संजय सिंह को अहिरौली थाने में तैनाती दी गई है।
भीटी थाने में लंबे समय से तैनात निरीक्षक सैफुल्लाह अहमद को माॅनीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अंजनी कुमार शर्मा को टांडा के सकरावल चौकी की कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सर्वदमन सिंह को स्वाट टीम का प्रभार मिला है। भीटी थाने से उपनिरीक्षक सरोज कुमार दीक्षित को जैतपुर तथा उपनिरीक्षक धनपाल को मालीपुर में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक रामसुमेर यादव को अहिरौली से भीटी, रामबली सिंह को महरुआ से मालीपुर, उपनिरीक्षक बबलू कुमार को पुलिस लाइन से महरुआ, उपनिरीक्षक प्रभाकांत तिवारी को भीटी, उपनिरीक्षक रमाशंकर सरोज को महरुआ, उपनिरीक्षक भगवान बक्श सिंह को अहिरौली, उपनिरीक्षक धीरेंद्र बहादुर सिंह को इब्राहिमपुर, उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह को हंसवर से अलीगंज, उपनिरीक्षक प्रकाश कुमार को इब्राहिमपुर से महरुआ, उपनिरीक्षक यादव राजेश रामदेव को पुलिस लाइन से जहांगीरगंज थाने में नवीन तैनाती दी गई है।
आरक्षी संतोष कुमार को सम्मनपुर, हरि किशन सिंह को जलालपुर, राजू साहनी को मालीपुर, सौरभ कुमार को जलालपुर, परमहंस ऋषि मालीपुर, रीता मिश्रा को जैतपुर में तैनात किया गया है। इससे पहले ये सभी भीटी थाने में तैनात थे। मुख्य आरक्षी विजय कुमार गुप्त को मालीपुर, सुनील कुमार यादव, सौरभ कुमार व शुभम सिंह को सम्मनपुर भेजे जाने समेत 64 आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी को नवीन तैनाती दी गई है।