फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से नाराज पेंशनर्स ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उपेक्षा से नाराज पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के तत्वावधान में जुटे सेवानिवृत्त कर्मचारी लगातार मांग के बाद भी प्रोन्नति वेतनमान न दिए जाने से आक्रोशित थे।
विज्ञापन

धरने की समाप्ति से पूर्व प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें भविष्य निधि की राशि अयोध्या मंडल से अंबेडकरनगर लाए जाने व बकाया पेंशन भुगतान किए जाने की मांग विशेषतौर पर शामिल थी। नाराज पेंशनर्स ने चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी लंबित मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।
विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पेंशनर्स लंबे समय से विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वेतन प्रोन्नति का लाभ दिए जाने व भविष्य निधि की राशि अयोध्या मंडल से अंबेडकरनगर लाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार से पूरा किए जाने को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हैं। इससे पेंशनर्स का हक मारा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सहसंयोजक केएल गुप्ता ने कहा कि 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त हुए चंद्रबली चौहान को अब तक पेंशन नहीं मिल सकी है। इससे उनके समक्ष आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इसी तरह कई और सेवानिवृत्त कर्मचारी भी हैं, जिन्हें समय पर पेंशन का भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें