फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खांई में पलटी, कोई हताहत नहीं

Tue, 05 May 2026 11:54 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर ककरहीया गौसपुर के पास एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को सुबह जब डायनेमिक एकेडमी की स्कूल बस स्कूटी सवार महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर ककरहीया गौसपुर के पास एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को सुबह जब डायनेमिक एकेडमी की स्कूल बस स्कूटी सवार महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई।

विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से बस में सवार बच्चों में दहशत फैल गई और चीख-पुकार मच गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई भी छात्र घायल नहीं हुआ और एक बड़ी अनहोनी टल गई।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय प्रताप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित स्कूल भिजवाया और क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष अजय प्रताप ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। यह घटना एक बार फिर सावधानी और सतर्कता की अहमियत को रेखांकित करती है।
विज्ञापन


सड़क पर छोटी सी चूक भी बड़े खतरे में बदल सकती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि घटना के समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। कोई भी बच्चा हताहत नही हुआ है। सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें