फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के साथ ही एसपी ने की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन, थानों तथा पुलिस कार्यालयों में सफाई को बेहतर करने के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी रविवार को स्वयं सफाई करने उतर पड़े। इसके साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न थाना परिसरों में पुलिसकर्मी विशेष सफाई अभियान चलाते देखे गए। एसपी ने कहा कि हमें सिर्फ साफ सुथरे कपड़े ही नहीं पहनने हैं। अपने आसपास के वातावरण व कार्यस्थल को भी बेहतर बनाए रखना है।
विज्ञापन

सफाई के साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में रविवार को पुलिस लाइन समेत जिले के सभी थानों में विशेष सफाई अभियान चला। पुलिस लाइन में एसपी ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्हें देखकर अन्य पुलिसकर्मी भी इसमें जुट गए। एसपी ने कहा कि हमें सफाई रखने की नियमित आदत डालनी है। न सिर्फ अपने घर और कार्यस्थल को साफ रखना है, वरन आसपास भी इस व्यवस्था को बेहतर बनाना है। बाद में पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय के अलावा विभिन्न थानों तथा सीओ कार्यालयों में भी इसी प्रकार की मुहिम चली। थानों में आने वाले लोगों से अपील की गई कि एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए अपने घर के साथ-साथ इर्दगिर्द समुचित सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें