आलापुर। भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा के शासनकाल में न सिर्फ विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है, बल्कि समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। यह बातें रविवार को गढ़वल व अहिरौली रानीमऊ में पार्टी द्वारा आयोजित मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम में विधायक अनीता कमल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा में ही छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है। भाजपा में सभी को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाता है। कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के सभी पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदार छवि व कुशल नेतृत्व से आम जनता खुश है। मौके पर ज्ञानेन्द्र सिंह, अमित गिरि, मुक्तिनाथ शुक्ल, विवेक सिंह व मुकर्रम खान आदि मौजूद रहे।