फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म केस के विरोध में खाद्य विभाग के मंडलस्तरीय अफसर और कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 29 Dec 2015 10:14 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग के छह अधिकारियों पर दर्ज हुए दुष्कर्म के विरोध में मंगलवार को यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/ऑफीसर्स एसोसिएशन के मंडलस्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने मार्च कर कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कहा गया कि एक राइसमिलर के इशारे पर खाद्य विभाग के छह अधिकारियों पर फर्जी ढंग से दर्ज किए गए दुष्कर्म के केस को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही झूठा केस दर्ज कराने वाले के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि ऐसा नहीं होता है तो आगामी एक जनवरी से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/ऑफीसर्स एसोसिएशन के मंडलीय आह्वान पर मंगलवार सुबह से ही अंबेडकरनगर जनपद सहित इर्द-गिर्द के अन्य जनपदों से बड़ी संख्या खाद्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित खाद्य विभाग के कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लिए व पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते विभिन्न जनपदों से आए अधिकारी व कर्मचारी मार्च करते हुए फौव्वारा तिराहा, पुराने तहसील तिराहा, अकबरपुर बस स्टेशन, पटेलनगर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ने पुलिस प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक झूठी शिकायत पर खाद्य विभाग के छह अधिकारियों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर दिया गया। कहा कि एक राइसमिलर ने एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का सीएमआर चावल के गबन की कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए एक महिला से फर्जी ढंग से दुष्कर्म की तहरीर दिला दी गई।
श्री सिंह ने कहा कि मंडलीय इकाई की चेतावनी के बावजूद बीते 25 दिसंबर को छह अधिकारियों पर दुष्कर्म का झूठा केस पुलिस ने दर्ज कर दिया। इस मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडलीय अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि 25 दिसंबर से समूचे मंडल में धान की खरीद ठप कर दी गई है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि झूठे केस को वापस नहीं लिया गया और झूठा केस दर्ज कराने पर राइसमिलर व महिला पर केस दर्ज नहीं दर्ज हुआ, तो आगामी एक जनवरी से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही पूरे प्रदेश में धान खरीद का कार्य ठप कर दिया जाएगा। बाद में डीएम विवेक से मुलाकात कर सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान विनोद सिंह यादव प्रांतीय महामंत्री, प्रदीप तिवारी, अनुराग पांडेय, संतोष सिंह, रविनंदन सिंह, राजेश सिंह, डीसी मिश्र, खाद्य एवं विपणन अधिकारी एके जैन, गोरखपुर से आए विजय शुक्ला, नरसिंह प्रसाद सिंह, लालबहादुर, वाराणसी से अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, कानपुर से बृजेश कन्नौजिया, इलाहाबाद से अनिल साहू, सत्यप्रकाश राय, आजमगढ़ से सुधांशु चौबे, नरेंद्र मिश्र, अनिल गुप्ता, लखनऊ से अमित सिंह, रमेश श्रीवास्तव, बस्ती से अजय विक्रम, राजेश सिंह, शैलेंद्र कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें