फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कतिपय कारणों से जुमे की नमाज पर बढ़ी संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 10 जून को जुमे की नमाज पर मस्जिदों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसर स्वयं भ्रमण कर हालात का जायजा लेंगे। इस बीच गुरुवार को पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल कराया गया। इसमें प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने का फिर से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार के बयानों तथा आंदोलनों को देखते हुए प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहा है। कई दिनों से लगातार थानों में परेड करायी जा रही है तो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पैदल भ्रमण चल रहा है। इस बीच 10 जून को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं।
तय किया गया है कि सभी मस्जिदों के निकट सुरक्षा के खास इंतजाम रहेंगे। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाता पाया गया तो उसे तत्काल हिरासत में ले लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों व सीओ को निर्देशित कर कहा है कि वे जुमे की नमाज को लेकर सजगता बरतेंगे। स्वयं भ्रमणशील रहकर अलग-अलग पुलिस पार्टियों को सक्रिय रखेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी थोड़ी-थोड़ी देर पर जरूरी फीडबैक लेते रहना होगा।
विज्ञापन

इस बीच जुमे की नमाज को लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल कराया गया। इसमें पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने के तौर-तरीके बताए गए। भीड़ को तितर-बितर करने के अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी गई।
दंगाइयों पर कब आंसू गैस चलानी है और कब रबर के गोले चलाने हैं, इसके बारे में प्रशिक्षण दिया गया। रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन तथा हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों को चलवाया भी गया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी पुलिस कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाएं। दंगा नियंत्रण के सभी उपकरण सदैव सक्रिय दशा में रखें। ऐसा इसलिए, जिससे उसका समय रहते सदुपयोग तय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें