फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के मीरानपुर घाट पर दोस्तों के साथ स्नान के लिए गया किशोर नदी में डूब गया। भरसक प्रयास के बाद भी दोस्त उसे बचाने में विफल रहे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नदी में तलाश शुरू करायी लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत इल्तिफातगंज क्षेत्र के मीरानपुर बाभनपुर निवासी इम्तियाज (14) गुरुवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सरयू नदी स्थित मीरानपुर घाट पर स्नान के लिए गया था। तीनों दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे कि इसी बीच इम्तियाज गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन इम्तियाज नदी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के साथ ही इब्राहिमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नदी में किशोर का तलाश में जुट गयी। सफलता न मिलने पर गोताखोरों को बुलाकर तलाशी शुरू करायी गयी लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें