फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला

Sat, 25 Nov 2023 04:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दो बाइकों की आमने सामने हुई भिडंत के बाद बरात जा रहे युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
शुक्रवार देर रात गोरखपुर जनपद के गोरख का पुरवा निवासी राहुल (22) बाइक से जैतपुर थाना क्षेत्र सवरगह गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। नेवादा बाजार के पास देर रात उसकी बाइक से जा रहे जैतपुर थाना क्षेत्र के परकौली निवासी मनीष (22) व परमिंदर (28) से भिड़ंत हो गई। इसके बाद राहुल बीच सड़क पर गिर पड़ा, जबकि अन्य दोनों युवक थोड़ा किनारे जाकर गिरे।
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने राहुल को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस टीम ने राहुल व अन्य दोनों युवकों को नगपुर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां पर राहुल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष व परमिंदर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें