फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 5.50 करोड़ से शुरू हुई 37 मार्गों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जिला पंचायत की तरफ से जल्द ही बदहाल हो चुके 37 मार्गों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। पांच करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से इन मार्गों की मरम्मत का कार्य होगा। मार्गों के बेहतर हो जाने से करीब दो लाख आबादी को सुचारू आवागमन का लाभ मिलेगा। जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि मकरही बिड़हर मार्ग से चहोड़ा घाट मंदिर तक, जहांगीरगंज बसखारी मार्ग से मिर्जापुर मसेना होते हुए रामनगर चहोड़ा मार्ग, मकरही बिड़हर मार्ग से तिघरा टप्पा अजय के खेत से सभाजीत के घर तक, अमोला बुजुर्ग में न्योरी जलालपुर मार्ग से जगन्नाथ कनौजिया के घर तक, अशरफाबाद सिपाह मार्ग से मनवरपुर तक, मॉडरमऊ में ईदगाह से मस्जिद तक, रामबाग पिच मार्ग से तेतरिया प्राथमिक विद्यालय तक, मकरही जहांगीरगंज मार्ग से खैरपुर तक, गोविंद साहब में पंचायत भवन से राजा सिंह के घर होते हुए दुकान तक, गोविंद तिवारी खजला गली से गप्पू सिंह के मेडिकल तक, गोविंद साहब डाक बंगला से तिराहा मोड, जहांगीरगंज कम्हरिया मार्ग पर जल्लापुर दलित बस्ती होते हुए सोल्हवां नहर सहित कुल 37 सड़कों की मरम्मत होनी है।
माॅडरमऊ निवासी गजेंद्र यादव, सोल्हवां के सभाजीत तिवारी, खैरपुर के बाबूराम, चहोड़ा के बिंदेश्वरी, मकरही के मंशाराम, तेतरिया के सुरेश कुमार ने कहा कि इन सड़कों की मरम्मत हो जाने से आवागमन में काफी सुविधा होगी। काफी अरसे से जिला पंचायत की सड़कों की हालत बदहाल है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। अब इन सड़कों की मरम्मत हो जाने से सुचारू आवागमन के साथ ही हादसों के खतरे भी कम होंगे।
विज्ञापन


शुरू हुआ काम
दस से अधिक मार्गों का मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। ठेकेदारों से अनुबंध पत्र लेकर अन्य मार्गों पर भी काम शुरू कराया जाएगा। ठेकेदारों से तेजी से काम करने का निर्देश है। - श्रीकांत दुबे, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें