फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुबह की सैर पर निकले ग्रामीण की हादसे में मौत

Thu, 29 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह घर से टहलने निकले ग्रामीण बाइक से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन

जैतपुर के सकरा दक्षिण निवासी भारत (50) बुधवार सुबह घर से पैदल टहलने निकले थे। गांव से कुछ दूरी पर चैनपुर तिराहे पर पहुंचे थे, तभी बंदीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए। हादसे में भारत के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह घायल हो गए। आनन फानन में पहले नजदीकी चिकित्सक को दिखाया गया। हालत गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सोना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का 15 वर्ष का बेटा पंकज दिव्यांग है, वह बोल नहीं सकता है। बेटे की सारी जिम्मेदारी पिता पर ही थी। बड़ी बेटी प्रियंका का विवाह हो चुका है, वह अपने ससुराल रहती है। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें