फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर समाज बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम

Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे कौमी एकता सप्ताह के तहत रविवार को महिला दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान ‘भारतीय समाज में महिलाओं का महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका’ विषयक निबंध प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीएन मिश्र ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना राष्ट्र निर्माण की कल्पना बेमानी है। मौजूदा समय में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं पर एक स्वच्छ समाज की स्थापना करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि समाज सुधरेगा, तो देश का विकास भी होगा। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ. तारा वर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा पर बल दिया। कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। गोष्ठी को डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. शाहिद परवेज, डॉ. अरुणकांत गौतम, डॉ. राजेश, डॉ. महेंद्र यादव, प्रोफेसर आनंद व प्रोफेसर संजीव अरोड़ा आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रोफेसर अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इससे पूर्व आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गायत्री यादव, कालिंदी चौहान, शालिनी सोनी, शिवांगी त्रिपाठी, अर्चना, समीरा व अमृता आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें