फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान के लिए मिलेगा धन

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद में पायका योजना के तहत चयनित 23 ग्राम पंचायतों को अब शीघ्र ही योजना का लाभ मिलेगा। डीएम की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में चयनित ग्राम पंचायतों को धन देने की संस्तुति दे दी गई है। प्रथम किस्त के रूप में प्रत्येक ग्राम पंचायत को लगभग 78 हजार रुपये मिलेंगे। इससे अब इन ग्राम पंचायतों के खेल प्रेमियों को इधर-उधर भटकने की बजाए अपने ही गांव के खेल मैदानों में खेलने का मौका मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पायका योजना चलाई गई। गत वर्ष योजना के तहत जनपद की 46 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। इसमें 23 ग्राम पंचायतों में धन उपलब्ध कराकर योजना के तहत मैदान व खेल सामग्रियां उपलब्ध करा दी गईं। शेष 23 ग्राम पंचायतों में धन न होने के चलते योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पायका समिति की बैठक डीएम निधि केसरवानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्यों की सहमति होने पर शेष बचीं 23 ग्राम पंचायतों में धन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। डीएम ने बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध धनराशि में से प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रथम किस्त के रूप में 78 हजार 800 रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। शेष 20 हजार 200 रुपये निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि वर्ष 08 में चयनित ग्राम पंचायत लोरपुर ताजन नगर पालिका विस्तारीकरण के दौरान अकबरपुर नगर पालिका सीमा में आ गया है। इसलिए इसके स्थान पर अब माउख ग्राम पंचायत को नया सेंटर चुना गया है। इस दौरान परियोजना निदेशक हरिशंकर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, जलालपुर प्रमुख सविता वर्मा, अकबरपुर प्रमुख शारदा राजभर,मालीपुर प्रधान सुमन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें