फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले में विवेचक तलब

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपहरण व सामूहिक दुराचार मामले में महरुआ पुलिस की मनमानी को लेकर न्यायालय ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। महरुआ थाने के विवेचक को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केस डायरी व अन्य आवश्यक प्रपत्रों के साथ 29 जनवरी को तलब कर लिया है। बताते चलें कि महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासिनी सलमा बानो (परिवर्तित नाम) ने बीते दिनों थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे यहां से गुजरात प्रांत के सूरत में ले जाया गया। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत न्यायालय में की। आरोप लगाया कि महरुआ पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। ऐसे में आरोपी उसके परिजनों व उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय ने मामले के विवेचक को 29 जनवरी को केस डायरी के साथ न्यायालय में तलब किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसओ को निर्देशित किया है कि संबंधित तिथि को विवेचक को मामले से संबंधित कागजात के साथ उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें