फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मी को 20 हजार का चूना

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। टांडा-बसखारी मार्ग पर रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक उचक्के ने दिनदहाड़े 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलया जगदीशपुर निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामशंकर नौ नवंबर को पैसा निकालने टांडा आए थे। वे एसबीआई शाखा से 20 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे। अपराह्न बाद जब वे टांडा-बसखारी मार्ग पर चिंतौरा सोसायटी के निकट पहुंचे थे, तभी उनकी साइकिल में कपड़ा फंस गया। इसे निकालने के लिए वे नीचे उतरे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और कपड़ा निकालने में मदद की पेशकश की।
उसने रामशंकर को अपनी बातों में उलझाए रखा और कुछ देर बाद ही साइकिल में टंगे झोले को लेकर गायब हो गया। झोले में 20 हजार रुपये, बैंक पासबुक व अन्य कागजात भी थे। रामशंकर जब कपड़ा निकालकर खड़े हुए, तो देखा कि साइकिल से बैग गायब है। उन्होंने आसपास युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वे घर चले गए। शनिवार को परिजनों के साथ टांडा आकर पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र सौंपा। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें