फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में अधोमानक मिले 72 नमूने, दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जांच के लिए भेजी गए 87 नमूनों की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई है। इसमें से 72 खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता अधोमानक पायी गई है। ऐसे में अब संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की तलवार लटकने वाली है। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाबतलब किया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार छापा मारने का अभियान चलाता है। पिछले दिनों छापा मारकर विभाग ने जांच के लिए कुल 87 नमूनों को प्रयोगशाला भेजा था। अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को प्रयोगशाला से 87 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 72 नमूनों की गुणवत्ता अधोमानक मिली है। ऐसे में संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि इसमें दूध से बनी मिठाइयों के 7, नमकीन के 2, 23 नमूने मिथ्या छाप, दूध के 2, बेकरी उत्पाद के 2 नमूने व पनीर व दही के एक-एक समेत कुल 72 खाद्य सामग्रियों की जांच रिपोर्ट अधोमानक है। नोटिस के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें