अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड का मूल्यांकन कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। सिर्फ एक दिन का मूल्यांकन कार्य शेष है। शनिवार तक इंटर की 645 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शेष बचा है। इसमें से 3364 जांची गईं।
शहर के बीएन इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं 62,009 के सापेक्ष 61,364 का मूल्यांकन हो गया है। इस दौरान केंद्र पर 21 मुख्य परीक्षक और 212 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि एक केंद्र पर मूल्यांकन कार्य हुआ है। इसमें 3364 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। इसके अलावा अनुपस्थित चल रहे मुख्य परीक्षक और परीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।