.एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में हैंडबाल खेलते खिलाड़ी। सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर वर्ग के बालिकाओं की हैंडबाल प्रतियोगिता नगर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्टेडियम ने जीत का परचम लहराया।
इसका शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने किया। इसमें पहला मैच जय हिंद और स्टूडेंट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जय हिंद क्लब 08-03 से विजयी रही। दूसरा मुकाबला एकलव्य स्टेडियम और आजाद क्लब के बीच हुआ, जिसमें एकलव्य स्टेडियम ने 12-05 के अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल जयहिंद और सेवेन स्टार क्लब के बीच हुआ। सेवेन स्टार क्लब ने 13-10 से जय हिंद क्लब को पराजित करके फाइनल में जगह बनाई।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एकलव्य स्टेडियम ने यूपीएस अफजलपुर को 09-03 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल एकलव्य स्टेडियम और सेवेन स्टार क्लब के बीच हुआ, जिसमें एकलव्य स्टेडियम ने सेवेन-स्टार क्लब को 14-11 के अंतर से पराजित करके खिताब पर कब्जा किया। इस दौरान कार्यालय सहायक अनुपम प्रजापति, कनिष्ठ सहायक वीरेंद्र कुमार निषाद व अन्य लोग उपस्थित रहे।