फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: औद्योगिक शहर स्थापना के लिए मिले 50 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। औद्योगिक शहर व औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना में अब तेजी आएगी। संबंधित क्षेत्रों में किसानों से भूमि खरीदने के लिए यूपीडा की तरफ से शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह 50 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। इससे अब अगले कुछ दिनों में अकबरपुर व जलालपुर तहसील के किसानों से भूमि को खरीदने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट बेवाना क्षेत्र में शासन ने औद्योगिक शहर की स्थापना का निर्णय लिया है। इसी तरह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निकट जलालपुर में औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना को हरी झंडी मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ की इन दोनों क्षेत्रों की स्थापना में स्वयं रुचि लिए जाने के चलते शासन से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी मुस्तैदी बरत रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को लोहिया भवन पहुंचे यूपीडा के विशेष अधिकारी अजय पांडेय ने डीएम अविनाश सिंह को चेक सौंपा। कहा कि इससे प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह उसी की दिशा में जिले के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तेजी से दोनों क्षेत्रों की स्थापना का लाभ जनपदवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि इससे संबंधित क्षेत्र के किसानों का चतुर्दिक विकास होगा। इस मौके पर सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व एसडीएम सदर पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें