फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मॉस्क मिले 300 लोगों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान बगैर मॉस्क के पाए गए करीब 300 नागरिकों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस टीम ने बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे नागरिकों का चालान भी काटा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा इस तरह की लापरवाही करते पाए गए तो दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एसआई वंदना अग्रहरि के नेतृत्व में पटेलनगर तिराहे पर चेकिंग अभियान चला। इस दौरान बगैर मॉस्क के यात्रा करते पाए गए 27 लोगों से जुर्माना वसूल किया गया, जबकि बगैर हेलमेट के पाए गए 8 लोगों का ऑनलाइन चालान कटा। साथ ही संबंधित को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कोरोना प्रोटोकॉल की अवहेलना की गई तो दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा।
महिला पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वाले यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचने की सलाह दी। कहा कि संक्रमण को हल्के में कतई न लिया जाए। एक छोटी सी भूल समस्या का कारण बन सकती है। ऐसे में बाहर तभी निकलें, जब कोई बहुत जरूरी कार्य हो। मॉस्क का प्रयोग करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन निश्चित रूप से करें। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में चले विशेष अभियान में करीब 300 नागरिकों पर मॉस्क न लगाने पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

उधर, जलालपुर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कोरोना प्रोटोकॉल का मखौल उड़ाने वालों के विरुद्ध जुर्माना लगाया। कोतवाल मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने मंगुराडिला, यादव चौराह, मित्तूपुर रोड, मालीपुर रोड समेत कई अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान के तहत मॉस्क, हेल्मेट व ट्रिपलिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें